Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने शराब के लिए पैसे देने से किया इंकार तो शराबी पति ने बाइक को लगाई आग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शिवपुरी श्योपुर हाईवे पर रविवार को एक युवक ने अपनी बाइक में आग लगा दी.जिससे बाइक धू धू कर जल गई.बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत था. उसने सुबह अपनी पत्नी से और शराब पीने के लिए पैसे मांगे लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया.इससे नाराज युवक ने शिवपुरी श्योपुर हाईवे पर परिच्छा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपनी बाइक में आग लगा दी.मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब युवक सत्येंद्र नागोरिया से पूछा कि उसने अपनी बाइक में आग क्यों लगाई तब उसने बताया कि पत्नी से पैसे मांगने पर उसने पैसे देने से इंकार कर दिया जिससे नाराज होकर उसने बाइक में आग लगा दी शराब के नशे में युवक बोला कि इससे पत्नी को सबक मिलेगा. रास्ते से निकल रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!