Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का जायजा लिया, दिए निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शनिवार को शिवपुरी भ्रमण पर आए। उन्होंने शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
शिवपुरी जिले में जनसेवा अभियान के हितग्राहियों को लाभ वितरण करने के लिए संभाग स्तरीय कार्यक्रम संभावित है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिथि के रूप में भाग लेंगे। ग्वालियर संभाग का यह कार्यक्रम शिवपुरी जिले में आयोजित होगा। जिसमें संभाग के सभी जिलों के हितग्राही भी मौजूद रहेंगे। शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह कार्यक्रम पोलो ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भ्रमण पर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश भी दिए। बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड का भी जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की और कहा कि कार्यक्रम में ट्रैफिक व्यवस्था व्यवस्थित रहे। इसके लिए पूरी योजना बना लें। इसके अलावा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजू बाथम कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!