Press "Enter" to skip to content

शासकीय कन्या छात्रावास में 60 दिवसीय आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न, 150 छात्राओं को बाँटे प्रमाण पत्र / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से शासकीय कन्या छात्रावास शिवपुरी में 60 दिवसीय आत्मरक्षा कार्यक्रम का आज समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, महावीर जैन और एचओडी मेडिकल कॉलेज सोनेंद्र शर्मा द्वारा 150 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा का प्रदर्शन भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री चंदेल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा प्रदर्शित आत्मरक्षा हुनर की भी प्रशंसा की। इस मौके पर खेल विभाग से डॉ. कृष्णकांत खरे अन्य अधिकारीगण एवं रागिनी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!