Press "Enter" to skip to content

पति के साथ इलाज कराने आई पत्नी प्रेमी के साथ बाइक पर हुई फरार, अमोला पुलिस नें जाँच शुरू की / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम सिरसौद से आ रही है। जहां एक महिला अपने पति के साथ इलाज कराने आई थी और वह इलाज कराकर लौटते समय अपने प्रेमी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। इस मामले की शिकायत पीड़ित पति ने अमोला थाने में की जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश प्रारम्भ कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरिराम जाटव की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी फूला आदिवासी से की थी आज फूला की तबियत खराब होने पर वह पति के साथ इलाज कराने पैदल पैदल सिरसौद चौराहे पर आई थी। इलाज कराकर वह अपने घर लौट रहे थे पत्नी पीछे चल रही थी।

कुछ दूर चलने के बाद एक बाइक आई जिसपर बैठकर फूला अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने गुमसुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!