Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में चला एक घंटे तक फैमिली ड्रामा: सास ने लगाए दामाद पर उसकी बेटी का बच्चा गिराने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में आज सास और दामाद के बीच इतनी तनातनी हो गई कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक फैमिली ड्रामा चलता रहा। इस ड्रामे में मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। दरअसल, शुक्रवार को एक विवाहिता को ब्लीडिंग की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवाहिता के परिजनों का आरोप था कि उसकी बेटी को उसके पति द्वारा बच्चा गिराने के लिए गोली खिला दी गई थी। जिससे उनकी बेटी की कोख में पलने वाले बच्चे ने पेट मे ही दम तोड़ना पड़ा। इस घटना के बाद अब वह अपनी बेटी को उसके पति के साथ नही रहने देंगे। विवाहिता का पति अपनी पत्नी को मायके पहुंचाने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर तमाशा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मामले को शांत कराते हुए विवाहिता को पहले गायनिक वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कराया।

विशाल राठौर उम्र 23 निवासी गउशाला ने गउशाला में रहने वाली बैजंती आदिवासी से दो साल पहले लवमैरिज की थी। विशाल आटो चलाता हैं। इस दौरान इनका यहां एक साल का लडका भी हैं। बताया जा रहा है कि बैजंती 3 माह के गर्भ से थी और इस दौरान उसके ब्लीडिंग होने लगी। इस कारण बैजंती के पति विशाल ने उसे जिला चिकित्सालय में 3 दिन पहले भर्ती कराया था। विशाल ने बताया कि आज अचानक से बैजंती की मां पिता और भाई अस्पताल पहुंचे और अपनी लडकी बैजंती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। बैजंती भी अपने मायके जाने को तैयारी थी लेकिन इस बात का विरोध विशाल ने किया। बताया जा रहा है कि विशाल के साले सास ओर ससुर ने उसकी साथ मारपीट की।

बैजंती की मां ने गाली गलौज की

वही विशाल की मां सुशीला का कहना है कि जब विशाल ने शादी की थी तो बैजंती के माता-पिता ने कहा था कि हमारी लड़की तो हमारे लिए मर गई है। शादी के बाद उसके यहां एक लडका हुआ था तब उसे कोई देखने नही आया है अब वह बैजंती को अपने साथ क्यों ले जा रहे है। आज बैजंती के माता पिता ने आकर हमारे साथ गाली गलौज की है।

बच्चा गिराने की गोली खिलाने के लगाए आरोप

वही बैजंती के माता पिता का कहना था कि विशाल हमारी लड़की को अच्छी तरह से नही रखता हैं और उसने ही बच्चा गिराने की गोली उसको खिलाई हैं इस कारण ही उसके यहां ब्लीडिंग हुई है। इस कारण ही उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

सिटी कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों को समझा कर पहले विवाहिता को उपचार लिए भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के बयानों लेने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!