राशन नहीं मिलने पर ग्रामीण का हंगामा:राशन नहीं बांटाने वाले सेल्समैन से छुड़ाई मशीन और बाइक, पुलिस ने करवाई वापस
शिवपुरी: जिले में राशन माफियाओं के द्वारा गरीबों का राशन मिलीभगत के चलते डकारा जा रहा है। राशन माफियाओं ने शासकीय राशन की दुकानों पर कब्जा जमाकर राशन की कालाबाजारी की जा रही।
शुक्रवार रात बदरवास तहसील के गढ़ पंचायत के कांटी गांव के नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान के सेल्समैन को ग्राम सेसई पकड़ लिया और सेल्समैन की बाइक और राशन वितरित करने वाली मशीन को जप्त कर लिया ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन ने तीन माह का राशन नहीं बांटा हैं। कई ग्रामीणों को मिलने वाले राशन को बेच दिया गया है। सूत्रों की माने तो राशन की कालाबाजारी संबंधित अधिकारी से लेकर क्षेत्रीय नेताओं की शह पर खूब फल फूल रही है।
सेल्समैन ने भागकर बचाई जान
रोषित ग्रामीणों को देख राशन की दुकान का सेल्समैन और उसका एक साथी ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर रात्रि में ही बदरवास थाने पहुंच गया। थाने में सेल्समैन ने बताया कि उसकी बाइक और राशन वितरण करने वाली मशीन को ग्रामीणों ने छीन लिया है। पुलिस ने मामले को तत्परता से लिया।
पुलिस ने किया ग्रामीणों को संतुष्ट
बदरवास पुलिस सेल्समैन को कांटी गांव लेकर पहुंची जहां सेल्समैन की बाइक और मशीन को ग्रामीणों ले गए थे। पुलिस ने जब ग्रामीणों से बात की तो ग्रामीणों ने बताया उक्त सेल्समैन ने तीन महीने का राशन हड़प लिया है और अब कांटी गांव की राशन की दुकान को छोड़कर सेसई गांव की दुकान पर राशन वितरित करने लगा है।
बदरवास थाना प्रभारी प्रकाश रघुवंशी कहना है कि ग्रामीणों को राशन वितरित करने का आश्वासन सेल्समैन ने दिया है। सेल्समैन की मशीन सहित बाइक ग्रामीणों ने वापस कर दी है।

राशन नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों नें सेल्समेन की छुड़ाई बाइक एवं मशीन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment