शिवपुरी में 13 दिसंबर को सीएम को दौरा तय हुआ है। इसकी तैयारियों को लेकर बीते रोज तैयारियों को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। आयोजित बैठक में अधिकारियों को संभागायुक्त ने आवश्यक निर्देश भी दिए थे। आज तड़के नगरपालिका सीएमओ ने शहर का भ्रमण कर शहर की साफ सफाई का जायजा लिया।
इसी दौरान सीएमओ का नवाचार देखने को मिला। आज सुबह शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ शहर के सड़कों पर उतरे और सड़क पर हाथ ठेला लगा कर व्यावसाय करने वालों से अपने आस-पड़ोस में स्वच्छता बनाये रखने की अपील की।
नपा सीएमओ शैलेश अवस्थी ने कहा कि अपने प्रतिष्ठान के आगे जो भी कचड़ा फैला वह अपना ही माने और उसे साफ रखने की खुदकी जिम्मेदारी समझें, कई लोग अपने सामने पड़े कचड़े को पड़ोसी का बता कर साफ नहीं करते हैं। नपा सीएमओ ने कहा कि अपनी दुकानों के सामने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाए जिससे यातायात बाधित न हो।
बिना रसीद के नपा कर्मचारी को नहीं दें पैसे
शहर में हाथ ठेला लगाने वालों से नगरपालिका शुल्क वसूलती है। ऐसे में बिना रसीद के भी पैसे बसूले जाने की बात नपा सीएमओ से कुछ दुकानदारों ने कही थी।
नपा सीएमओ का कहना था कि ऐसे किसी भी नपा कर्मचारी या ठेकेदार जो बिना रसीद के शुल्क बसूलती है उन्हें बिना रसीद के पैसा नहीं देना है। अगर कोई भी ऐसा करता है तो इसकी शिकायत तत्काल नगर पालिका में करें वह कार्रवाई करेंगे।






Be First to Comment