Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दुर्घटना में बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ऐचवाड़ा के पास से है जहां झिरी भौराना रोड़ पर शुक्रवार की दोपहर कार और बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों द्वारा इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक के द्वारा एक कार को ओवरटेक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। बाइक चालक ने जैसे ही आगे जा रही कार को ओवरटेक किया सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक कार के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बाइक चालक युवक दीपक धाकड़ निवासी इंचौली जिला मुरैना गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं दुर्घटना के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!