शिवपुरी: शहर के बड़ौदी स्थित फॉरेस्ट नाका के सामने फतेहपुर के लिए सिंगल रोड निकली है। यहां से ट्रक, डंपर आदि वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए नगर पालिका की तरफ से हाई लिमिट पोल गाढ़कर स्थाई बैरिकेडिंग तो कर दी है। लेकिन वाहन संचालकों ने नो एंट्री जोन में घुसने के लिए बगल से वैकल्पिक रास्ता ढूंढ निकाला है। इस कारण दिन के समय नो एंट्री जोन में रेत, गिट्टी सहित अन्य माल से भरे ट्रक खुलेआम घुस रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस गुना बायपास चौराहे से शहर के अंदर किसी भी हैवी ट्रैफिक को नहीं घुसने दे रही।
ऐसे में थीम रोड से फतेहपुर पहुंचने के लिए सिंगल डामरीकृत सड़क बनी है। यहां नगर पालिका द्वारा हाईट लिमिट पोल गाढ़कर स्थायी बैरियर लगा दिया है। इसलिए थीम रोड से सीधे सिंगल रोड पर ट्रक, डंपर आदि नहीं घुस पा रहे हैं। लेकिन थीम रोड किनारे खाली प्लॉट से कच्चा रास्ता बनाकर सिंगल रोड पर ट्रक, डंपर आसानी से घुस रहे हैं। इसलिए स्थायी बैरियर कोई काम का साबित नहीं हो पा रहा है। इसलिए दिन दहाड़े भारी वाहन फतेहपुर पहुंच रहे हैं, जहां से शहर के मनियर व अन्य हिस्सों में जा रहे हैं।
स्थायी बैरियर क्षतिग्रस्त किया, जरा से धक्के से गिर जाएगा: थीम रोड से सीधे फतेहपुर रोड पर घुसने से रोकने जो हाई लिमिट पोल गाढ़कर स्थायी बैरियर बनाया है, उसे किसी वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। नीचे से पोल खड़ा पड़ा है। यदि कोई वाहन जरा सा धक्का दे दे तो स्थायी बैरियर जमीन पर पड़ा नजर आएगा।
कच्ची रोड पर रेत से भरा डंपर खराब हुआ
फतेहपुर आने के लिए वैकल्पिक मार्ग से रेत से भरा ओवरलोड डंपर घुसने लगा। थीम रोड से जैसे ही अंदर घुसा, कच्चा रास्ता होने और वजन ज्यादा रहने से ट्रैफिक का पहिया धस गया। डंपर को निकालने के लिए क्रेन बुलवानी पड़ी। वैकल्पिक रास्ता खुद वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहा है, साथ ही नो एंट्री जोन में घुसने से लोगों को भी जान का खतरा है।
इधर…दो बत्ती चौराहा, आईटीआई से भी भारी वाहन घुस रहे
शहर के दो बत्ती चौराहे से हैवी ट्रैफिक को नो एंट्री जोन में घुसने से रोकने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। नगर पालिका जानबूझकर मामले को अनदेखा कर रही है। प्रशासन ने भी आंखें मूंदकर टेकरी की सरकारी जमीन फड़ माफिया के लिए छोड़ सी दी है। इधर आईटीआई की तरफ से भी भारी वाहन शहर में घुस रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी
फॉरेस्ट नाके के सामने थीम रोड से फतेहपुर रोड पर घुसने से रोकने के लिए स्थाई बैरियर लगाकर नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस निश्चित हो गई है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस को भनक नहीं है कि नो एंट्री में घुसने के लिए वैकल्पिक रास्ता बन चुका है। स्थाई बैरियर लगने की सोचकर ट्रैफिक पुलिस भी ध्यान नहीं दे रही है। बता दें कि इस रोड पर आबादी के अलावा तीन बड़े प्राइवेट स्कूल संचालित हैं।

माफियाओं के दिमाग़ के आगे प्रशासन फैल साबित, तुम लगाओ हम तोड़ेंगे यह बोलता फोटो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News





Be First to Comment