Press "Enter" to skip to content

गजक बनाने के काम से इंदौर के लिए निकले युवक का शव पड़ोरा चौराहे पर कुचला मिला / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के पडोरा चौराहे पर एक संदिग्ध युवक की लाश कुछ राहगीरों ने देखी तो वह चौंक गए। शव भारी वाहनों के टायरों से कुचल दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त ब्रजेश नामदेव पुत्र पप्पू नामदेव निवासी ग्राम हेरोली जौरा जिला मुरैना के रूप में की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक ब्रजेश नामदेव के मामा राजेन्द्र नामदेव हाल निवासी इंदौर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उसका भांजा फिलहाल डबरा में रह रहा था। उसे इंदौर में गजक बनाने की कारीगरी का काम मिला था। ब्रजेश डबरा से बीते रात इंदौर के लिए निकला था। लेकिन उसका शव कोलारस थाना क्षेत्र के पडोरा चौराहे पर मिला। ब्रजेश नामदेव की शादी पांच साल पहले हुई थी उसके एक बेटा और एक बेटी भी है।

पडोरा चौराहे पर ब्रजेश नामदेव का शव कुछ राहगीरों ने पड़ा देखा था। सम्भवतः ब्रजेश को किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। शव को भारी वाहन से कुचला गया है। कोलारस थाना पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है कि ब्रजेश किस वाहन में सवार होकर इंदौर की ओर जा रहा था और किन कारणों के चलते ब्रजेश पडोरा पर हादसे का शिकार हुआ।

कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!