Press "Enter" to skip to content

सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा के शिलालेख से जाति सूचक शब्द हटे अन्यथा होगा उग्र आंदोलन / Shivpuri News

-युवा क्षत्रिय महासभा का ऐलान

शिवपुरी-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यदि सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा के शिलालेख से जाति सूचक शब्द नहीं हटाया गया तो युवा क्षत्रिय महासभा पूरे प्रदेश में उग्र अंदोलन शुरू करेगी। चौहान ने यह बात कार्यसमिति के सदस्यों के साथ प्रमुख मुद्दों पर की गई अनौपचारिक चर्चा के दौरान कही।

संगठन के मीडिया प्रभारी उदयभूषण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय होटल सुखसागर में आयोजित बैठक में कार्यसमिति के गठन के पश्चात इस प्रथम बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अखिलप्रताप सिंह राठौर द्वारा किया गया था। बैठक में सभी सदस्यों का आपस में परिचय होने के पश्चात सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को उनके नियुक्ति-पत्र वितरित किये गए। जिलाध्यक्ष अखिलप्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा जिले में अलग अलग जगहों पर विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति कर समाज का डाटा तैयार किया जायेगा। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हुए।जिलाध्यक्ष राठौर द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्रातिशीघ्र ब्लॉक कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानवेन्द्र सिंह सोलंकी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला संगठन मंत्री प्रदीप तौमर मोंटू ने किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!