शिवपुरी: ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर फसल बेचने आया राजस्थान का किसान शिवपुरी जिले में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। किसान अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गया। घायल किसान को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के कस्बाथाना करने वाला किसान देवी सिंह जाटव ट्रैक्टर ट्रॉली में सरसों भरकर कोलारस की कृषि उपज मंडी बेचने पहुंचा था। किसान मंडी से फसल बेच कर बीती रात वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कोलारस के मानीपुरा क्षेत्र में मेलाग्राउंड के पास ट्रैक्टर एक्सल टूटने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला गया। किसान को पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया किसान की हालत स्थिर बनी हुई है।






Be First to Comment