Press "Enter" to skip to content

मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन की जिला कार्यकारिणी हुआ विस्तार / Shivpuri News

शिवपुरी:- मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के नवीन प्रदेशाध्यक्ष राकेश दुबे के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से सभी जिलों में नवीन जिला कार्यकारिणी गठित कर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे द्वारा संगठन हित में जिला स्तर पर मार्गदर्शन के लिए संजीव अग्रवाल, उच्च माध्यमिक शिक्षक नरवर, राकेश सरैया उच्च माध्यमिक शिक्षक, बदरवास को मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन का संरक्षक बनाया गया है।

शासकीय अध्यापक संगठन के शिवपुरी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजय पाराशर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता भदौरिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश सह सचिव श्रीमती दीपा सिंह दांगी की अनुशंसा पर विकासखंड अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है जिसमें नरवर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह कलावत,बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम यादव, खनियाधाना ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सिंह तोमर, करैरा ब्लॉक अध्यक्ष वाली राम जाटव, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक भगोरिया का मनोनयन जिला अध्यक्ष पवन अवस्थी द्वारा किया गया है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को आश्वस्त किया है कि वे सदैव कर्मचारी हित में ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे । सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!