रास्ता ना होने से कमालपुर ग्राम के लोग परेशान।
ग्रामीणों को परेशान देख दीपक लोधी भोपाल तक करेगा पैदल यात्रा
सीएम शिवराज सिंह चौहान से खराब रास्ता को लेकर पैदल यात्रा कर मिलेगा
शिवपुरी: जिले की खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अमरपुर देवरा के मजरा कमलपुरा से है जहां पर लोगों का कहना है कि हमारे भारत देश को आजाद हुए 75 साल हो गए लेकिन हम अभी तक हम गुलामों की तरह अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं क्योंकि ग्रामीण जनों का कहना है कि हमारे घर तक पहुंचने के लिए कोई भी रास्ता नहीं है और बरसात के समय में तो हम बिल्कुल भी घरों से बाहर नहीं निकल पाते और यहां तक की बरसात के समय में स्कूली बच्चों को भी अपने ही घरों में ही दिन बिताने पड़ते हैं और किसी की डिलीवरी या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो तो पैदल ही लेकर जाना पड़ता है और ग्रामीणों द्वारा पंचायत के सरपंच और सचिव पर भी आरोप लगाए हैं कि सरपंच सचिव को कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक हमारा रास्ता नहीं बनवाया गया और ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि हमने कई बार आला अधिकारियों को भी सूचना दी लेकिन अभी तक हमारे हालात जस के तस हैं अगर दिसंबर के महीने में रास्ते से निकलना इतना मुश्किल है तो बरसात के मौसम में ग्रामीण जनों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं ग्राम के दीपक लोधी द्वारा बताया गया कि हम ग्रामीण लोग पूरी तरह से परेशान हो चुके हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है अब उनके द्वारा कहा कहा गया है अब मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पैदल जाऊंगा और जब तक मेरी सुनवाई नहीं होगी तब तक मैं वापस नहीं लौटूंगा। दीपक लोधी ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल चल दिया सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने भोपाल, और कहा कि जब तक सड़क पक्की नहीं बनेगी तब तक गांव नहीं लौटूंगा।

रास्ता नहीं होने के चलते गाँव का ग्रामीण दीपक लोधी तिरंगा लेकर निकला पैदल यात्रा पर, CM से मिलेगा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment