Press "Enter" to skip to content

INSTAGRAM पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली दोस्ती, बैतूल की युवती नें शिवपुरी आकर की शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: सोशल साइट पर इस समय प्रेम विवाह का एक आसान जरिया बन रहा है वही सोशल साइट पर युवक युवती एक दूसरे से परिचित होते हैं और प्यार के बंधन में बन जाते हैं ऐसा मामला शिवपुरी से सामने आया है. आपको बता दें कि बैतूल की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने शिवपुरी के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जारिया के युवक से सोशल साइट पर दोस्ती की फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई वहीं बेतूल से भागकर शिवपुरी युवती आई और अतुल धाकड़ के साथ शादी कर ली.

जानकारी के अनुसार बेतूल की रहने वाली 18 वर्षीय युवती नंदनी जोशी ने बताया कि वह बेतूल की रहने वाली है. और 1 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर अतुल धाकड़ से हुई थी और यह धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई इसी बीच युवती बैतूल से शिवपुरी आ गई और उसने अतुल धाकड़ से शादी कर ली युवती ने बताया कि वह बालिग़ हैँ और अपनी मर्जी से शादी की है इसमें किसी का भी दवाब नहीं है वहीं जब बेतूल में युवती के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई तो उसकी लोकेशन शिवपुरी के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जारिया में मिली जहां युवती के परिजन आए और गोवर्धन थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला युवति की मां नें नंदनी जोसी को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उसने कहा कि शादी एक बार होती है बार-बार नहीं यह कोई खेल नहीं है इसी बीच उनका प्यार का हैप्पी एंडिंग थाने में हुआ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!