शिवपुरी: अशोकनगर जिले के ईसागढ़ का रहने वाला युवक अपनी मौसी की शादी में शामिल होने पहुँचा था जहां माता पूजन के कार्यक्रम के दौरान अज्ञात चोर ने उसकी जेब में रखे आईफोन को चुरा लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। सीसीटीवी में चोर के दो अन्य साथी भी वाहर खड़े कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं।
मौसी की शादी में शामिल होने पहुँचे युवक का हुआ आईफोन चोरी –
ईसागढ़ के रहने वाले 18 साल के राज योगी ने बताया कि वह अपनी मौसी की शादी समारोह में शामिल होने पहुँचा था विते रोज वह और अन्य रिश्तेदार मौसी के माता पूजन के कार्यक्रम के लिए राजेश्वरी मंदिर पहुँचे हुए थे। कार्यक्रम में नाच-गाना चल रहा था इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने मेरी जेब मे रखा आईफोन निकाल लिया और मुझे इस बात की भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब मुझे फोन की जरूरत पड़ी तो पाया कि मेरी जेब मे फोन नहीं था। आस-पास तलाश किया तो फोन नहीं मिला। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया था राजेश्वरी मंदिर के परिषर में एक अज्ञात युवक उसकी जेब से मोबाइल को निकालते हुआ दिखाई दिया।
बाहर खड़े थे चोर के दो साथी –
जेब से मोबाइल निकालने के बाद चोर बाहर की निकल गया। जब मंदिर परिषर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा गया तो उसके दो साथी बाइक से बाहर खड़े हुए दिखाई दिए तीनों अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर निकल गए।
खराब कैमरों की बजह से नहीं हो सकी चोरों की पहचान –
राज ने बताया कि गुरुद्वारा चौराहे सहित अग्रसेन चौराहे पर लगी सीसीटीवी की यूनिट खराब होने के चलते बाइक सवार चोर किस दिशा में निकले इसकी पहचान नहीं हो सकी। मोबाइल चोरी की शिकायत उसने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
मास्क का लिया सहारा –
इस वारदात में चोर द्वारा मुँह पर कोरोना काल के दौरान लगाए जाने वाले मास्क का उपयोग किया गया। जिससे वह पहचान में न हो सके वहीं चोर के दो अन्य साथी बिना मास्क के ही बाइक के करीब खड़े रहे हैं। कुल मिलाकर कोरोना के साथ साथ पहचान बचाने के लिए भी मास्क अपराधियों का सहयोगी साबित हो रहा है।

राजेश्वरी मंदिर में माता के पूजन कार्यक्रम से युवक का IPHONE चोरी, CCTV में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment