शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम सनबारा रोड पर टेकरी मंदिर के पीछे रविवार को पिछले 5 दिनो से लापता हरिराम धाकड़ पुत्र कड़ेरिराम धाकड़ निवासी ग्राम सिंघराई उम्र 55 वर्ष कि लाश क्षत विछिप्त अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई यह लाश परिजनों को तलाश करने दौरान मिली जिसके बाद परिजनों ने कोलारस थाने में मामले की जानकारी दी और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। वहिं परिजनों ने हरिराम कि हत्या की आशंका जताई है घटना कि गंभीरता को देखते हुए घटना कि बारीकी से समझने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल कोलारस एसडीओपी विजय सिंह यादव, थाना प्रभारी मनीष शर्मा और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का बारीकी से मुआयना किया जहां आस पास सर्च करने के दौरान पुलिस अधीक्षक को लाश मिलने कि जगह से कुछ दूरी पर खून के निशान मिले है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया हैै। वहिं घटना स्थल के निरिक्षण के बाद पुलिस अधिक्षक ने कोलारस पुलिस को कुछ दिशा निर्देश भी दिये है। वहीं मृतक लाश 4 से 5 दिन पुरानी होने के चलते और बॉडी डेमेज होने के चलते पीएम के साथ ही मेडिकल कॉलेज फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया है।
इनका कहना है।
बाॅडी कि हालत को देखते हुए अभी कुछ कहना मुश्किल है हमने स्थल का निरिक्षण किया है कुछ क्लू भी मिले है पोस्टमार्टम भी किया है जिसकी रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणो के बारे में कुछ कह सकते है हम हर ऐंगल से तलाश कर रहे है। वहीं जो संदिग्ध है जो मृतक के साथ देखा गया था आखरी बार पवन कुशवाह वह भी लापता है उसकी तलाश कि जा रही है।
राजेश सिंह चंदेल – पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

खेत के पास झाड़ियों में मिली थी लाश, घटना स्थल पर पहुंचकर SP ने की पड़ताल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment