Press "Enter" to skip to content

कोर्ट रोड सब्जी मंडी में बनेगी 6 करोड़ से मल्टी लेयर पार्किंग, खाली कराने दिए नोटिस / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में कोर्ट रोड पर सब्जी मंडी वाली जगह पर मल्टी लेयर पार्किंग बनाई जाएगी। यह पार्किंग 5.44 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। नगर पालिका इसकी डीपीआर बनवा चुकी है जिसे मंजूरी के लिए भोपाल भेजा गया है। वहीं कोर्ट रोड सब्जी मंडी को खाली कराने के लिए नगर पालिका ने 28 सब्जी दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अलग-अलग दुकानदारों को व्यक्तिगत नोटिस जारी कर दुकान खाली करने को कहा जा रहा है। नोटिस मिलने से दुकानदारों की बेचैनी बढ़ गई है क्योंकि वे सब्जी मंडी में सालों से सब्जी की दुकानें लगाते आ रहे हैं। फिलहाल नगर पालिका दूसरी जगह देने का दावा कर रही है लेकिन अब तक सब्जी मंडी के लिए दूसरी जगह चिह्नित नहीं की गई है।

शासन से नपा को मिले 6 करोड़ रु.
नगर पालिका को शासन से मल्टी लेयर पार्किंग के लिए छह करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। अब कंसल्टेंट ने जो डीपीआर बनाई है, उसके तहत 5 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत में मल्टी लेयर पार्किंग बनेगी। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद टेंडर लग जाएंगे।

मल्टी लेयर पार्किंग में बेसमेंट व दो मंजिल रहेंगी
मल्टी लेयर पार्किंग के तहत बेसमेंट रहेगा और ऊपर की दो मंजिलें भी पार्किंग के लिए तैयार होंगी। इस तरह कुल 60 कार और 62 बाइक पार्क हो सकेंगी। बाजार में पार्किंग को लेकर समस्या हमेशा बनी रहती है, जिसका मल्टी लेयर पार्किंग बनने से समाधान हो सकेगा।

टीएनसीपी से भी मंजूरी लेना होगी
नगर एवं ग्राम निवेश से मल्टी लेयर पार्किंग बनाने के लिए नगर पालिका को अनुमति लेना है। अनुमति के लिए कंसल्टेंट ने टीएनसीपी ऑफिस गुना में संपर्क किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं भोपाल से डीपीआर मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। ठेका होने पर मल्टी लेयर पार्किंग का काम शुरू होगा।

दुकानदारों को शिफ्ट करने तीन स्थान देखे हैं, दूसरी जगह उपलब्ध कराएंगे
मल्टीलेयर पार्किंग बनाने के लिए सब्जी मंडी खाली कराना है। प्रक्रिया के तहत सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। दुकानदारों को शिफ्ट करने के लिए तीन स्थान देखे हैं। इस संबंध में प्रशासन से बातचीत चल रही है। कोशिश रहेगी कि काम शुरू होने से पहले दुकानदारों को दूसरी जगह उपलब्ध हो जाए
शैलेश अवस्थी, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!