शिवपुरी: जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का चलन चल पड़ा है। भूमाफिया अब पंचायतों को मिली खेल मैदान की भूमि को भी अपना निशाना बना रहे हैं।
शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत कुंवरपुर का है। जहां कुअंरपुर पंचायत को मिली खेल मैदान की जमीन पर दबंग कब्जा करने लगे है इसके बावजूद सरपंच से लेकर सचिव चुप्पी साधे हुए हैं। दबंगों द्वारा खेल मैदान में बेखौफ तरीके से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 में शिवपुरी जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत कुंवरपुर में सर्वे नंबर 661/3(5) की 0.2000 हेक्टेयर भूमि खेल मैदान के लिए स्वीकृत की थी। इसके बाद इस खेल मैदान पर गांव के दबंगों द्वारा कब्जा किया जाने लगा। जब किसी की रोक टोक नजर नहीं आई तो अब दबंगों द्वारा खेल मैदान पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने 181 पर शिकायत, फिर भी नहीं चेते जिम्मेदार
खेल मैदान पर हो रहे अतिक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रामीण गोपाल गोस्वामी ने 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि महेंद्र रावत और संतोष रावत शासकीय खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके बावजूद पंचायत के जिम्मेदारों को अतिक्रमण का यह मामला संज्ञान में नहीं लिया।
सरपंच ने झाड़ा पल्ला
पंचायत के सरपंच ललित शर्मा का कहना है कि सरकारी जमीन है जिसे गांव वाले कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि खेल मैदान की इस जमीन पर पुराने सरपंच ने कोई ध्यान नहीं दिया था। मैंने ग्रामीणों को कहा तो वह कह रहे हैं कि यह खेल मैदन की नहीं सरकारी जमीन है। खेल मैदान की जमीन तो ऊपर है। ऐसे में मैंने पटवारी को कहा है कि वह जमीन का सीमांकन कर दें।
पटवारी की धीमी कार्रवाई
पटवारी आदर्श चौधरी कहना है कि यह बात सही है कि खेल मैदान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। बकौल पटवारी उन्होंने चौकीदार के माध्यम से खबर भिजवाकर अतिक्रमण रोकने के लिए कह दिया है। अगर अतिक्रमण अभी भी जारी रहेगा तो वह अतिक्रामकों को नोटिस जारी कर देंगे।






Be First to Comment