Press "Enter" to skip to content

व्यापारी रामनिवास बरिहा नें किसानों की दिया नकली खाद, लायसेंस हुआ था निरस्त कर दिआ बहाल, किसानों की नहीं सुन रहा कोई / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के भोंती के किसानों ने आज कलेक्टर को एक आवेदन सौंपकर नकली खाद के संबंध में कार्रवाई करने और किसानों को न्याय दिलाने के लिए आवेदन सौंपा है. जिसमें किसानों ने बताया है कि उन्हें व्यापारी द्वारा नकली खाद दिया गया. जिसका खेतों में छिड़काव करने पर ना ही वह गला, और खाद टूट रहा था, जिसके बाद उन्हें लगा कि यह खाद नकली है.

जानकारी के अनुसार भोंती के किसानों ने बताया कि उन्होंने व्यापारी रामनिवास बरिहा से डीएपी खाद की बोरी ली थी जिसका बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपए है खाद को जब उन्होंने खेतों में डाला तो खाद ना ही गला, और खाद टूट भी रहा था उन्हें ऐसा लगा कि यह खाद नकली है एवं पौधों की भी कोई बढ़त नहीं हो रही थी तब उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब व्यापारी से संपर्क करना पड़ेगा जिसके बाद व्यापारी से संपर्क किया तो व्यापारी ने कहा खाद वापस कर दो किसानों ने कहा कि जो 30 से 40 बोरी अभी तक खेतों में डाल चुके हैं उनका क्या होगा जिस पर व्यापारी किसानों पर भड़क गया. इसके बाद किसानों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई वहीं 40 बोरी थाने में जमा कर दी.

कृषि अधिकारी द्वारा उपरोक्त व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था और पुलिस द्वारा एक सैंपल लैब भेजा गया लेकिन यूएस तोमर डीडीए ने किसानों को बताया कि एक पत्र आया है इसमें पुलिस या कोई भी एजेंसी सैंपल नहीं भेज सकती है सैंपल केवल कृषि विभाग ही भेज सकता है किसानों ने बताया कि हमारी जानकारी के बिना सैंपल भेजा गया और हमसे कहा गया कि सैंपल पास हो गया है व्यापारी का लाइसेंस भी पुनः बहाल कर दिया गया था जिसके बाद 40 बोरी जो की पुलिस थाने में रखवा दी गई थी और 40 बोरियों का छिड़काव जो किया गया था, उसका अभी तक निराकरण नहीं हुआ है किसानों ने कहा है कि अगर हमें न्याय नहीं मिलेगा तो मजबूरी में आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!