शिवपुरी: शिवपुरी में आज सहायक लोक अभियोजन की परीक्षा को परिवर्तित कर आगे बढ़ाने व संपूर्ण जानकारी स्पष्ट करने के साथ परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर समस्त अभ्यार्थियों ने कलेक्टर को एक राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने मांग की है कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है वहीँ उन्होंने कहा आशा हैँ की वैधानिक तरीके से परीक्षा देने का मार्ग वह खोजेंगे.
जानकारी के अनुसार एडवोकेट पंकज आहूजा ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को सहायक लोक अभियोजन परीक्षा कराए जाने का नोटिफिकेशन लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश द्वारा 2 दिसंबर को किया है. जिसकी वजह से छात्रों के समक्ष वैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है एक तो पूर्व में ही जून 2022 व अक्टूबर 2022 दो बार परीक्षा की तिथि परिवर्तित की गई व 6 विषय जिनका अध्ययन संपूर्ण प्रदेश के छात्रों ने किया उन्हें हटाकर एकदम से 10 नए विषयों को जोड़ दिया है, जिसकी वजह से याचिकाओं के माध्यम से मामला उच्च न्यायालय में पहुंच गया एवं लंबित है लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन से छात्र असमंजस में रहे हैं जब मामला उच्च न्यायालय में लंबित है तब तक परीक्षा कैसे हो सकती है. लोक सेवा आयोग मध्यप्रदेश में नोटिफिकेशन 18 दिसंबर परीक्षा का तैयार तो कर दिया है लेकर उच्च न्यायालय में अगर परीक्षा निरस्त करने का आदेश दे दिया तो विद्यार्थियों का क्या होगा उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा.
आवेदन सौंपकर उन्होंने मांग की है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए सहायक लोक अभियोजन परीक्षा को परिवर्तित कर आगे बढ़ाया जाए और संपूर्ण जानकारी स्पष्ट कर परीक्षा कराई जाए जिससे छात्रों में असमंजस पैदा ना हो वहीँ उन्होंने कहा की उन्हें आशा है की वैधानिक तरीके से परीक्षा देने का मार्ग वह खोजेंगे.
यह रहे मौजूद
जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी के अध्यक्ष शैलेन्द्र समधिया सचिव ,पंकज आहूजा उपाध्यक्ष, जितेन्द्र सिखरवार कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश भार्गव एवं चंद्रशेखर भार्गव, आकाश जैन, विनोद शर्मा, रघुवर धाकड़, शिवम भारद्वाज, हिमांशु भारद्वाज, अंकुर चतुर्वेदी, श्रेय शर्मा, आरिश खान, प्रिंसी सोनी, सुरभि सांखला, सुमित गर्ग, लवली सोनी, पल्लवी शर्मा, वैष्णवी,गगनदीप सिंह, जगदीप सिंह, केके सिंघल, शुभम व्यास, दीपेश दुबे, कुलदीप राजावत, योगेश तिवारी, गुलशन राठौर, हिरदेश राठौर,दीपेश दुबे, आकाश सोनी, राहुल माथुर, गौरव बंसल, राशिद जाफरी, अश्विन चतुर्वेदी, मोहित ठाकुर, आशुतोष रामवीर शर्मा, शुगर सिंह मौजूद रहे.






Be First to Comment