शिवपुरी: शहर में स्वस्छ बनाने के लिए अब सीआरपीएफ को शहर में सफाई के लिए कूदना पड़ा है। सीआरपीएफ के जवान अब 15 दिनों तक शहर भर में सफाई अभियान चलाएंगे।
सीआरपीएफ ने अपनी अभियान की शुरुआत पोहरी रोड स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से की, इसी दौरान सीआरपीएफ के कमाडेंट सहित नगर पालिका की अध्यक्ष सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ओमसिंह ने बताया कि 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक सीआरपीएफ के द्वारा हर रोज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। आज सीआरपीएफ के द्वारा शिवपुरी शहर के पोहरी रोड पर स्थित बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया गया है।
सीआरपीएफ के कमांडेंट का कहना है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि देश का प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष साफ सफाई में लगभग दो सौ घंटे का समय अवश्य दें जिससे देश का हर नागरिक सफाई में अपना योगदान सुनिश्चित कर सके।
सीआरपीएफ के सफाई अभियान में शामिल होने पहुचीं नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना था कि नगर पालिका के द्वारा स्वच्छता को लेकर समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं।
परंतु आज सीआरपीएफ ने भी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है 15 दिन चलने वाले इस स्वच्छता के पखवाड़े में वह और उनके कर्मचारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।






Be First to Comment