शिवपुरी: जिले के रन्नौद तहसील के दर्जनों गांव के किसानों ने बिजली कटौती से परेशान होकर रविवार को खरेह के पावर हाउस का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के अकोदा, मूढ़री सीतानगर, खोराना सीतानगर छावरा, राजापुर में बिजली कटौती की जा रही है जिससे किसानों को भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान अपने खेतों में पानी देने के लिए रात-रात भर बिजली आने का इंतजार करते हैं। जब बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की जाती है तो वह हर रोज बिजली की लाइन में फाल्ट बता कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। किसानों को चौबीस घंटे में से सिर्फ 10 घंटे भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है बिजली की लाइन में हर रोज फाल्ट बताकर घंटों तक बिजली की सप्लाई बंद रखी जाती है इसके कारण उनके खेतों में खड़ी फसल के नष्ट होने का संकट गहराता जा रहा है।
बिजली सप्लाई की आंख मिचौली से परेशान किसान
किसानों का कहना है कि खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है और बिजली की लुकाछिपी हर रोज जारी है। बिजली सप्लाई के बंद होने से कृषि पंप व बोरिंग से पानी नहीं मिल रहा। इससे सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है इस बात को बिजली विभाग के अधिकारी मानने को तैयार नहीं कि बिजली की परेशानी है। बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल है।
कटौती के बता दिए जाते हैं कई कारण
किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग के द्वारा की जाने वाली कटौती के कई कारण बता दिए जाते हैं। उन्हें फीडर की छोटी से लेकर बड़ी लाइन का फाल्ट बता दिया जाता है तो कहीं मुख्य केंद्र से कटौती होना बता दिया जाता है। रात के समय बिजली काट दी जाती है जिसका फाल्ट ढूढने में दोपहर तक का समय बिजली विभाग के कर्मचारी लगा लेते हैं। इसके बाद भी लो बोल्टेज के आने से उनके खेतों की मोटर नहीं चल पा रहीं है।
किसान गजराज सिंह लोधी ने बताया कि कम बिजली मिलने से सिंचाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। बिजली की आंख मिचौली से एक बीघा खेत की सिंचाई करने में कई दिन लग जा रहा है। अधिक समय लगने से धन और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो गेहूं की बुवाई पिछड़ना तय लग रहा है। सरकार से हमारा इतना कहना है कि आखिर ऐसी स्थिति में हम सिंचाई करे तो करें कैसे।

किसानों को नहीं मिल रही बिजली, पावर हाउस पहुंचकर किया घेराव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment