Press "Enter" to skip to content

गूंगर पट्टी तिराहे से पुलिस ने वारदात करने से पहले ही 1 बदमाश को कट्टे सहित दबोचा, भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश से 12 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बीरु उर्फ बीरेंद्र यादव खद्द पटीन गांव का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गूंगर पट्टी तिराहे खद्द पटीन रोड़ पर एक युवक हथियार लेकर वारदात की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक 12 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के विरुद्ध 25/ 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!