Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: सिंध जलावर्धन के कार्य में काम कर रहे 5 मजदूर मिट्टी धसकने से दबे, अब्दुल गफ्फार की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस में सिंध जलावर्धन योजना का काम चल रहा है। पाइप लाइन में फसी मिट्‌टी को निकाल रहे L&T कंपनी के 5 मजदूर मिट्‌टी के ढेर में दब गए। जिनमें से 4 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 1 मजदूर की मौत हो गई हैँ, घायल हुए चारों मजदूरों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

दरअसल कोलारस विधानसभा में सिंध जल आवर्धन योजना के तहत पानी पहुंचाने का कार्य चल रहा है। इस कार्य को एलएनटी कंपनी कर रही है। कार्य में तेजी के साथ पानी की पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार फोरलेन हाइवे किनारे केपीएस स्कूल के पीछे सिंध जलावर्धन योजना की पाइप लाइन में फसी मिट्टी निकालने का कार्य एलएनटी कंपनी के 5 मजबूर कर रहे थे। इसी दौरान जेसीबी से खोदकर निकाली गई मिट्टी का एक हिस्सा 5 मजदूरों के ऊपर भरभरा कर गिर गया। जिसमें सभी 5 मजदूर दब गए। घटना गड्ढे के ऊपर खड़े अन्य मजदूरों ने देख ली। इसकी सूचना तत्काल मैनेजर को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सहित प्रशासनिक अमले ने रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया है। वहीँ देर रात मिट्टी में दबे मजदूर अब्दुल गफ्फार के शव को निकाल लिया हैँ.

कोलारस स्वास्थ्य केंद्र लाए गए घायलों में पियूष, अजीत, विनोद, दिलीप जोकि एल एन टी कम्पनी में हेल्पर के रूप में कार्य कर रहे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!