Press "Enter" to skip to content

खुशियाँ बदली मातम में: पत्नी को लेने ससुराल से झाँसी डिलीवरी कराने जा रहा था युवक, रास्ते में की हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा में ससुराल जा रहे युवक की पुरानी रंजिश के चलते गांव के छह लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। युवक की पत्नी मां बनने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना के बाद परिजन रात भर आरोपियों के खिलाफ करैरा थाना में नामजद हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करवाने को लेकर बैठे रहे। जब सुनवाई नहीं हुई तो परिजन सहित ग्रामीणों ने करैरा थाने का घेराव करते हुए सड़क को जाम कर दिया। एक घंटे के बाद पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

खेराई गांव के रहने वाला अर्जुन परिहार उम्र 26 साल बीती शाम अपने ससुराल झांसी जिले के डगरवा गांव के लिए निकला था। जब वह टीला वायपास रोड़ पावर हाउस के पास पहुंचा तो वहा मौजूद जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सुकून यादव, मनोहर यादव अख्तर यादव, कलूटी यादव ने रोका और उसकी हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मौर्चरी में रखवा कर परिजनों तक सूचना पहुंचा दी थी।

नहीं हुई सुनवाई तो कर दिया चक्का जाम

मृतक अर्जुन के भाई राजबहादुर ने बताया कि वह रात भर करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने परिजनों के साथ बैठे रहे लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि उसके भाई की हत्या जितेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव सुमन यादव मनोहर यादव अख्तर यादव कलूटी यादव के द्वारा की गई थी। जब दोपहर तक सुनवाई नहीं हुई तो इसके बाद उन्होंने सड़क को जाम कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की। राजबहादुर से बताया कि इन सभी से पुरानी रंजिश चली आ रही है। पूर्व में इन्हीं लोगों ने अर्जुन, जितेंद्र और विनोद सेन को झूठे केस में फंसा कर जेल पहुंचा दिया था। पांच दिन जेल में रहकर अर्जुन, जितेंद्र और विनोद सेन छुटे थे। इसी रंजिश के चलते अर्जुन की घेरकर निर्मम हत्या कर दी।

पत्नी थी गर्भवती, डिलीवरी करवाने जा रहा था झांसी

मृतक अर्जुन परिहार के भाई राजबहादुर ने बताया की अर्जुन की पत्नी गर्भवती है उसे आज डिलीवरी के लिए झांसी के अस्पताल में भर्ती कराना था इसी के लिए उसका भाई अर्जुन मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जा रहा था अर्जुन घर से अस्पताल सहित अन्य खर्चों के लिए सत्तर हजार रुपए लेकर निकला था। संभवत अर्जुन देर शाम तक पिता बनने की खुशी सुना सकता था परन्तु इससे पहले रंजिशन अर्जुन की हत्या कर दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!