Press "Enter" to skip to content

24 वर्षीय युवक रात में शराब पीकर सोया, सुबह मिला मृत / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस के मानीपुरा में एक युवक की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


रात में सोया फिर सुबह नहीं उठाने से भी नहीं उठा

जानकारी के अनुसार कोलारस नगर के मानीपुरा क्षेत्र में रहने वाला 24 वर्षीय युवक दिलीप जाटव रात को अपने घर पर सोया हुआ था। जब काफी देर होने के बाद सोए हुए पति को उठाने पहुँची पत्नी ने जब पति को उठाने का प्रयास किया। तो वह नहीं उठा इसके बाद परिजन उसे कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां दिलीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दिलीप शराब पीने का शौकीन था। वह हर रोज शराब पीता था। बीती रात भी दिलीप ने शराब पी थी। इसके बाद वह सो गया था। परंतु सुबह उठाने से भी नहीं उठा। कोलारस थाना पुलिस ने दिलीप जाटव की मौत संधिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!