Press "Enter" to skip to content

पार्षदों नें लगाए CMO पर मनमानी के आरोप, कहा समाधान नहीं हुआ तो करेंगे तालाबंदी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस नगर परिषद में शुक्रवार को दस पार्षद एकजुट होकर नप पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। पार्षदों का कहना है कि नगर के सभी वार्डवासी बिजली, पानी, नाली, कचड़ा और सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्डवासी लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और नगर परिषद की अनदेखी के चलते उनकी समस्याओं का निपटारा नहीं हो पा रहा है। नप के पार्षदों ने सीएमओ पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम को भी दर्ज कराई है।

पार्षदों के कहना है की वार्ड वासियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए थे जिनकी किस्त नगर परिषद की अनदेखी के चलते अटकी पड़ी हुई है। कई महीने बीतने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। पीआईसी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए थे वह आज दिनांक तक लंबित है। पार्षदों के कहना था कि अगर दो दिन के भीतर नगर परिषद ने अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाता है तो सभी पार्षद मिलकर नगर परिषद में ताला बंदी कर देंगे।

भाजपा को चुनाव में हो जाएगा नुकसान

नप कोलारस के आम आदमी पार्टी से चुन कर आए पार्षद अनिता राजकुमार भार्गव का कहना है कि अगर इसी प्रकार से नप के सीएमओ अपनी मनमानी करते रहे साल 2023 में होने वाले चुनावों में भाजपा को बहुत छती पहुंचेगी। वह अपने वार्ड की समस्या का निपटारा करना चाहते हैं ऐसे में नप सीएमओ सहयोग करने को तैयार नहीं हैं।

नगर परिषद कोलारस के सीएमओ रमेश चंद्र जाटव का कहना है कि नगर में मुख्य समस्या पानी की है जिसे कुछ ही दिनों में खत्म कर दी जाएगी। साफ सफाई का कार्य व्यवस्थित तरीके से प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है। आवास योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!