Press "Enter" to skip to content

काली माता मंदिर के पास खुदाई में मिला रॉकेट लांचर, पुलिस नें किया जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र काली माता मंदिर के सामने खुदाई में रॉकेट लांचर मिलने की खबर ने सबको चौका दिया। मौके पर पहुँची देहात थाना पुलिस ने रॉकेट लांचर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के काली माता मंदिर के सामने बीती शाम पुलिया के पास गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान ख़ुदाई में एक रॉकेट लांचर मिला। इसकी सूचना लोगों व मजदूरों ने देहात थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि रॉकेट लांचर चला हुआ था। पुलिस ने उक्त लांचर को थाने में रखवा लिया। रॉकेट लांचर काफी पुराना व जर्जर हालत में था। आंशका जताई जा रही है कि कुछ ही दूरी पर आईटीबीपी कैंप है। हो सकता है कि कुछ सालों पूर्व फायरिंग के बाद किसी ने यहां पर यह लांचर फैक दिया हो और फिर वह मिट्टी में दब गया।

इसके बाद खुदाई में मिले रॉकेट लांचर के मिलने से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाए हो रही है। इस मामले में जब देहात थाना प्रभारी विकास यादव से बात हुई तो उन्होने बताया कि हां एक चला हुआ लांचर मिला है। हमने उसको थाने में रखवा दिया है। वह अब कबाड़े की स्थिति में है। फिर भी इसकी जांच की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!