शिवपुरी: शिवपुरी के बड़ोदी मवार्ड नंबर 16 में शिवपुरी के कचरा बाहन घरों के आगे कचरा फेंक रहे हैँ जैसे ही इसकी सूचना लोगों को लगी तो उन्होंने कचरा बाहन की गाड़ियों को रास्ते में ही रोक लिया और लम्बी कतार लगा दी.
टंचिंग ग्राउंड फुल घरों के बाहर फेंक रहे है कचड़ा –
नगरपालिका का टंचिंग ग्राउंड फुल हो चुका है हालात ऐसे ही की कचड़े के चलते कचड़ा गाड़ी शहर से एकत्रित करके लाए हुए कचरे को टचिंग ग्राउंड के बाहर घरों के सामने फेंक रहे हैं। इस कचड़े के साथ मरे हुए सुअर, सीवर, श्वान टेंचिंग ग्राउंड के बाहर ही फेंके जा रहे हैं। इनकी बदबू से क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां रहने वाले लोग खाना-पीना तो दूर सांस लेने तक के लिए तरस रहे हैं।
वार्डवासी ने रोके कचड़ा वाहन –
वार्डवासी इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से कर चुके है इसके बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसी के चलते शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने यहां कचरा फेंकने आने वाले कचड़ा वाहनों को कचरा फेंकने से रोक दिया। देखते ही देखते यहां कचरा वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई घंटों तक कचरा वाहन यहां खड़े रहे।
नहीं उठाए जिम्मेदारों ने फोन –
कचड़ा वाहनों को रोकने के बाद वार्ड वासियों ने कई फोन पार्षद, अध्यक्ष सहित नगर पालिका के सीएमओ, एचओ को लगाए परंतु कोई भी जिम्मेदार ने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा जबकि कचड़ा गाड़ी के वाहन चालकों ने मौके की स्थिति के बारे में जिम्मेदारों को अवगत करा दिया था। कचरा वाहन के चालकों ने भी जिम्मेदार अधिकारियों को फोन लगाए लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचकर समस्या के निराकरण की जहमत नहीं उठाई। स्थिति यह बनी कि सुबह शहर से कचरा इकट्ठा कर टेंचिंग ग्राउंड पर कचरा फेंकने के बाद दुबारा से कचरा लेने के लिए जाने वाले वाहनों का शुक्रवार को एक ही चक्कर लग सका। कचड़ा वाहन अपने अपने क्षेत्र में कचड़ा इकट्ठा करने तक न जा सके।
फैल रही है बीमारी, कई बच्चे बुजुर्ग हुए बीमार –
टेंचिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि यहां खुले में कचरा, मरे हुए मवेशी, सुअर, श्वान फेंक दिए जाते हैं। उनकी बदबू के अलावा उनके सड़ने के कारण इंफेक्शन फैल रहा है। इस इंफेक्शन से आस पास रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे और कुछ बड़े बुजुर्ग लगातार बीमार हो रहे हैं। इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब डाक्टरों से पूछा कि बच्चे बार-बार बीमार क्यों हो रहे हैं तो उनका कहना था कि बच्चों को लगातार इंफेक्शन हो रहा है। इस कारण बच्चों में कुपोषण की स्थिती भी निर्मित हाे सकती है।
नपा अध्यक्ष कर चुकी हैं निरीक्षण, नहीं हुई सुनवाई –
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले यहां पर नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनके साथ नपा के अधिकारी भी आए थे। उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि वह आज ही इस समस्या का समाधान करवाएंगी। इसके बाद आज तक यहां न तो कोई सफाई करने आया और न ही समस्या का कोई समाधान हुआ। यही बजह है कि क्षेत्रीय लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और सुध लेने बाला कोई नहीं।






Be First to Comment