Press "Enter" to skip to content

सांची पार्लर पर दूध की जगह बिक रहा था गुटखा, लाइसेंस निरस्त / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी सांची के मिल्क पार्लर के बाहर लिखा था दूध-दही-पेड़ा- श्रीखंड- पनीर -मावा-मटर और लस्सी और दुकान में बेचने के लिए रखे थे सिगरेट-बीड़ी-गुटखा और तंबाखू के पाउच गुरुवार को देहात थाना प्रभारी टीआई विकास यादव और नगर पालिका की टीम निरीक्षण पर निकली तो यह हकीकत सामने आई.मिल्क पार्लर पर खुलेआम तंबाखू उत्पाद टंगे थे.जिसके बाद प्रशासन की टीम ने सांची पार्लर संचालक पर ना केवल जुर्माना की कार्रवाई की बल्कि पार्लर संचालक का लाइसेंस निरस्त कर मौके से स्टॉल को हटाने की कार्यवाही की है.प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही से शहर में सांची पार्लर संचालकों में हड़कंप मच गया है.

दरअसल देहात थाना क्षेत्र के गुना बाईपास रोड पर सांची पार्लर पर दूध की जगह गुटखा और नशीले पदार्थ बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है वहीं इस दौरान बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने पर 2 लोगों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!