Press "Enter" to skip to content

माता के मंदिर से लौटते समय तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पलटा टेंपू, घायल का इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के खुरई के रहने वाले युवक ने बताया कि वह गांव में माता के मंदिर पर ग्वाल का भोजन कराया था वही रात्रि में लौट रहा था, टेंपो चालक ने तेजी व लापरवाही से टेंपो चलाते हुए पलटा दिया जिसमें वह घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार महेंद्र लोधी पुत्र हेमराज लोधी उम्र 36 साल निवासी खुरई थाना पिछोर ने बताया कि वह 30 नवंबर को सुबह 10:30 बजे बल्लू लोधी का टेंपो किराए से ले गया था वहीं खुरई गांव में माता के मंदिर पर भोजन कराया और रात्रि में 8 बजे के आसपास वह सामान रख कर वापस लौट रहा था तभी ग्राम पंचायत खुरई के पास बल्लू ने अपना टेंपो तेजी व लापरवाही चलाते हुए पलटा दिया जिसमें रखा सामान बाहर फिक गया और वह टेंपो की चपेट में आ गया जिससे उसे चोटें आई हैं वही उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. जहां महेंद्र लोधी का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!