Press "Enter" to skip to content

पार्षद अनिल बघेल के नाम से खुला बैंक में फर्जी खाता, हस्ताक्षरभी हूबहू, 1 करोड़ 90 लाख का ट्रांजेक्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में एक पार्षद पति के खाते में करोड़ों रुपए डाल दिए गए इसके बाद उन रुपयों को निकाल भी लिया गया। इस बात की भनक पार्षद पति को तब लगी जब उसे इनकम टैक्स ने लाखों रुपए भरने का नोटिस थमा दिया। परेशान पार्षद पति ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से दर्ज कराई है।

शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल के पति अनिल बघेल ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है। अनिल बघेल का कहना है कि साल 2014-15 में एक्सिस बैंक में उनके नाम का एक खाता अज्ञात लोगों के द्वारा खोला गया। इसके बाद खाते में टुकड़ों में एक करोड़ नब्बे लाख रुपए जमा करा दिए गए। कुछ समय बाद उक्त पैसों को टुकड़ों में निकाल लिया गया। इस बात की उनको भनक तक नहीं लगी। अनिल बघेल का कहना है कि उनके द्वारा यह खाता एक्सिस बैंक में नहीं खोला गया है।

इनकम टैक्स की नोटिस से हुआ खुलासा

पार्षद पति अनिल बघेल ने बताया कि उन्हें एक इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला था जिसमें लाखों रुपए इनकम टैक्स भरने की बात कही गई थी जब उन्होंने अपने वकील से जाकर इस नोटिस के बारे में जाना तब उन्हें पता लगा कि उनके एक्सिस बैंक के खाते से 1 करोड़ 90 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। जिसके एवज में इनकम टैक्स भरना होता है जो आपके द्वारा नहीं भरा गया है। अनिल ने एक्सिस बैंक में पहुंचकर उक्त खाते की पड़ताल की तो उस खाते में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन का होना पाया गया।

हुबहू हस्ताक्षर से चौक गए पार्षद पति

अनिल ने जब एक्सिस बैंक में खाता खोलने वाले दस्तावेजों को जांचा तो उसमें उन्हीं के आधार कार्ड पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जमा थे। अनिल बघेल ने जब बैंक में उनके नाम के जारी हस्ताक्षर को देखा तो वह हस्ताक्षर को देख कर चौक गए। अनिल का कहना था कि बैंक में किए गए हस्ताक्षर हूबहू उनके हस्ताक्षर से भी मिलते हैं लेकिन वह हस्ताक्षर उनके द्वारा नहीं किए गए हैं इसकी शिकायत पार्षद पति अनिल बघेल ने एसपी से की है।

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि पार्षद पति ने शिकायत दर्ज कराई है पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!