Press "Enter" to skip to content

जेठ-जेठानी ने महिला को निकाला घर से, 6 महीने पहले पति ने फांसी लगाकर कर लिया था सुसाइड / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र के बिलौआ गांव में एक महिला के पति की मौत के बाद उसका जेठ घर से निकालने में आमादा है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। अनीता शिवहरे ने बताया कि उसकी शादी 2001 में बिलौआ गांव के रहने वाले राम लखन शिवहरे से हिंदू रीति-रिवाजों से विधिवत हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से सब कुछ दिया था। शादी के कई सालों तक उन्हें संतान की प्राप्ति ना हो सकी। 5 महीने पहले उसके पति की मौत हो गई।


जेठ-जिठानी ने घर से किया बेदखल

पति की मौत के बाद उसका जेठ रघुवीर शिवहरे और उसकी जेठानी भगवती शिवहरे उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। उसका जेठ व जेठानी उसे घर से भगाने के लिए मजबूर करने लगे। अनीता ने बताया कि उसका जेठ व उसकी जेठानी का कहना है कि जब उसका पति मर चुका है तो वह इस घर में नहीं रह सकती। जब उसने घर छोड़ने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। 18 नवंबर को उसके जेठ व जेठानी ने जमकर मारपीट करते हुए उसे घर से बेदखल कर दिया इसकी शिकायत करने में आज कलेक्टर कार्यालय पहुंची है।

पति हो चुका था नशे का आदि, लगा ली थी फांसी

अनिता ने बताया कि उसका पति शराब पीने को शौकीन था उसे शराब पीने से कई बार रोका लेकिन पति में कोई भी बदलाव नहीं आया इसके बाद वह गांजा पीने लगा जिससे उसके दिमाग का संतुलन बिगड़ गया था पांच माह पहले पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत कब बाद से ही उसके जेठ-जिठानी परेशान करने लगे थे। इसके बाद उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!