शिवपुरी: शिवपुरी के रन्नौद तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ठाटी के सेक्रेटरी राजीव यादव द्वारा एक वृद्ध महिला की कुटीर के पैसे निकालने का मामला सामने आया है. वहीं सेक्रेटरी के भाई रविंद्र उर्फ बंटी यादव पुत्र बृजभान सिंह यादव के खाते में उसकी मजदूरी के रुपए भी डाले गए हैं.
जानकारी के अनुसार इंद्र बाई लोधी पत्नी दोला लोधी निवासी ग्राम ठाटी तहसील रन्नोद ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि ठाटी के रोजगार सहायक सचिव राजीव यादव ने प्रधान मंत्री आवास योजना का आवेदन किया था और उसे धोखे में रखकर बैंक में ले जाकर संपूर्ण राशि उसके खाते से तीन बार में अंगूठा लगाकर निकाली है वही राशि की कीमत ₹105000 बताई गई है वृद्ध महिला ने बताया कि सचिव ने अपने भाई रविंद्र उर्फ़ बंटी यादव के खाते में कुटीर की मजदूरी के ₹9792 भी डलवाए हैं. वर्तमान सरपंच जब महिला के पास आया तब उसे कुटीर का मालूम चला, जिसके बाद आज महिला ने कलेक्टर से जनसुनवाई में शिकायत की है.

ठाटी के सेक्रेटरी राजीव यादव ने वृद्ध पेंशन बनवाने के नाम पर अंगूठा लगवाकर निकाल लिए कुटीर के लाखों रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment