Press "Enter" to skip to content

FACEBOOK पर LIVE आकर मच्छर की दवा पीने बाले युवक के खिलाफ पत्नी ने की दहेज़ की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के करोदीं कॉलोनी में रहने वाले युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर मच्छर मारने की दवा पी ली थी इसके बाद उसका सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हुआ था वहीं युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है. युवक ने लाइव आकर अपने ससुरालियों पर आरोप लगाए थे जिसके बाद उसने वीडियो में कहा कि पिता जी मुझे माफ करना ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं.

आज इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है वही युवक की पत्नी भावना शाक्य निवासी ठकुरपुरा हाल निवासी कमला गंज घोसीपुरा एसपी ऑफिस पहुंची जहां उसने बताया कि उसकी पिता ने हिंदू रीति रिवाज के साथ उसकी शादी राजेंद्र शाक्य के साथ की थी लेकिन उसके घर वाले लगातार दहेज की मांग करने लगे साथ ही 5 लाख की मांग भी करने लगे और उसे प्रताड़ित किया जाता था 26 नवंबर 2022 को शाम के 5 बजे राजेंद्र शाक्य, ससुर नारायण शाक्य, सास प्रेम शाक्य, जेठ राजकुमार शाक्य जेठानी शशि शाक्य निवासी ठकुरपुरा द्वारा कहा गया कि 5 लाख रुपए लेकर आओ नहीं देने पर महिला एवं पुत्र की मारपीट कर दी जिसके बाद महिला ने बताया कि उसका पति राजेंद्र शाक्य उसे जहर देकर मारने की कोशिश करना चाहता था और महिला को पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया जिसके बाद उसे मालूम चला तो वह मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां उसकी मारपीट की गई वहीं आज एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!