शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम हतेड़ा की रहने बाली महिला ने आज एसपी से ससुरालियों के खिलाफ दहेज़ मांगने एवं मारपीट की शिकायत दर्ज कराई हैँ महिला ने बताया की उसके पति सहित सास, ससुर आए दिन दहेज़ की मांग करते हैँ और मारपीट करते हैँ.
जानकारी के अनुसार रानी पत्नी जगदीश निवासी ग्राम हतेड़ा तहसील नरवर ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 16 जून 2019 को उसकी शादी ग्वालियर के ग्राम जखारा के रहने वाले जगदीश के साथ हुई थी चार-पांच महीने तो सब कुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद उसके ससुर आशाराम जेठ सोबरन सहित पति जगदीश 5 लाख की मांग करने लगे जब रानी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर उसकी मारपीट करने लगे साथ ही मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे महिला ने बताया कि उसके बाद पति जगदीश मुझे मेरे मामा के यहां ग्राम चिना तहसील सिहोरा जिला दतिया छोड़ गए उसके बाद मुझे 2 माह बाद पति जगदीश ग्राम जखारा मुरार जिला ग्वालियर ले गए जहां उसकी मारपीट की और कहां की 5 लाख रुपए लेकर आओ इसकी शिकायत महिला ने संबंधित थाने में दर्ज कराई थी लेकिन उसकी वहां सुनवाई नहीं हुई, महिला 5 जुलाई को जखारा गई, लेकिन महिला की सास जेठ पति के द्वारा मारपीट कर दी इसके बाद महिला अपने मायके आ गई वहीँ महिला ने आज एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

5 लाख दहेज़ की करते हैँ मांग, नहीं देने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment