Press "Enter" to skip to content

वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर आधा किलो चांदी के कड़े लेकर भागा चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: लालमाटी क्षेत्र में बड़े बेटे के घर जा रही 75 साल की बुजुर्ग महिला को अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में रोक लिया और बातों में उलझाकर आधा किलो चांदी के कड़े पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। नंदकिशोर (45) पुत्र स्व.लोटू राम ओझा उम्र 45 साल निवासी नवाब साहब रोड शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मां बतो बाई (75) बड़े भाई कैलाश ओझा के यहां लाला माटी के लिए 25 नवंबर की सुबह 9-10 बजे के बीच घर से निकली।

भाई का कॉल आया कि मां थैले में रखकर कड़े ला रही थी, रास्ते में किसी ने निकाल लिए हैं। बतो बाई ने बताया कि एमडी गुप्ता के प्लांट के सामने कुचमुंदिया बस्ती के पास अज्ञात व्यक्ति मिला और बातचीत करने लगा।

उसी दौरान थैला जमीन पर रख दिया। उम्र अधिक होने की वजह से बतो बाई ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहीं हैं। चोरी गए कड़ों की कीमत करीब 15 हजार रुपए आंकी जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!