Press "Enter" to skip to content

देवताओं के दर्शन के लिए गांव आए युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, ग्वालियर रैफर / Shivpuri News

बदरवास के रेन्झाघाट गांव का रहने वाला रामवीर यादव पिछले कुछ साल से अपने परिवार के साथ इंदौर रहता है। लेकिन त्यौहार आदि उत्सवों पर गांव आता है। इस बार दीवाली पर रामवीर ने अपने पुत्र सौरभ को देवताओं के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए गांव भेजा था। उसे आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी है। उसकी हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कल से नहीं उठा रहा था फोन
सौरभ के चाचा रामभान यादव के अनुसार उसका भतीजा सौरभ दीवाली की तीज पर इंदौर से गांव आया था। 10 नवंबर को सुबह 9 बजे वह गांव के रंजीत यादव के साथ घर से यह कह कर निकला था कि वह रिश्तेदारी में हो आए फिर वह 11 नवंबर को इंदौर निकल जाएगा। रामभान के अनुसार इसके बाद उसने सौरभ को कई फोन लगाए लेकिन फोन नहीं लगा। आज सुबह फोन लगा लेकिन उठा नहीं, इस के बाद दोपहर में सौरभ का फोन उसके भाई राजकुमार यादव के फोन पर आया कि मुझे किसी ने गोली मार दी है, मैं रावसर जागीर वाली रोड पर पड़ा हुआ हूं, मुझे बचा लो। बकौल रामभान इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सौरभ के सीने पर दिल के पास गोली लगी थी।

अभी नहीं मालूम कहां गया, किससे मिला
रामभान के अनुसार अभी उन्हें यह पता नहीं है कि सौरभ कल से कहां था। वह किस रिश्तेदार के घर गया था। वह यह भी नहीं जानते हैं कि वह कल किसी रिश्तेदार के यहां पहुंच भी पाया या नहीं। सौरभ जब से मिला है बेहोश है, उसने भी कुछ नहीं बताया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!