Press "Enter" to skip to content

गन्ना तोड़ने दतिया जा रहे मजदूरों से भरा लोडिंग बाहन पलटा, दो दर्जन मजदूर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के करारखेड़ा गांव के पास मजदूरों से भरा एक लोडिंग पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। पिछोर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अमरपुर देवरा से आदिवासी मजदूर गन्ना काटने के लिए दतिया जिले के भांडेर जा रहा थे। तभी ग्राम करारखेड़ा के पास मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों की माने तो पिकअप लोडिंग का चालक वाहन को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था।

तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 30 मजदूरों में से करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में बांकेलाल उम्र 45 साल, उर्मिला उम्र 28 साल, राधे उम्र 25 साल, अजय उम्र 10 साल, रंजन उम्र 16 साल, शिवकुमारी उम्र 35 साल को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पिछोर थाना पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!