Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर दौड़ते ट्रक का स्टेरिंग फेल, ड्राइवर ने खेत में उतारा ट्रक, बाल-बाल बचे मजदूर / Shivpuri News

शिवपुरी। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को टमाटर से भरे एक ट्रक का स्टेरिंग अचानक फैल हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक एक खेत में उतार दिया, हालांकि चालक के इस प्रयास में भी कुछ मजदूर बाल-बाल बच गए।

ट्रक चालक रिंकू के अनुसार वह ट्रक में टमाटर भर कर नासिक से लखनऊ जा रहा था। जैसे ही वह कोलारस हाइवे पर स्थित खालसा होटल से क्रॉस हुआ। वैसे ही अचानक चलते हुए ट्रक की स्टेरिंग फैल हो गई। ऐसे में वह अगर ट्रक को हाईवे पर दौड़ाता तो बड़ा हादसा होना तय था। इस वजह से वह ट्रक को एक खेत में उतार दिया। इस दौरान गनीमत यह रही कि ट्रक ने अनियंत्रित होकर मजदूरों की झोंपड़ियों को चपेट में नहीं लिया। क्योंकि जिस जगह ट्रक हाईवे से नीचे उतरा है, वहां मजदूरों की 10 से 15 झोपड़ियां हैं। हादसे के समय मजदूर अपनी झोंपड़ियों में ही थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!