Press "Enter" to skip to content

साहब…! गांव के दबंगों ने पहले पत्नी फिर मेरी व भाई की मारपीट की, अब पुलिस भी नहीं लिख रही एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! बीते रोज मेरी पत्नी कुए पर पानी भरने गई थी तभी गांव के दबंग करनसिंह, लक्ष्मणसिंह, रामू भदौरिया ने कुएं में थूक दिया जब मेरी पत्नी ने मना किया तो गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। मारपीट होते देख जब मैं बचाने पहुंचा तो मेरी भी मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं जब हम पुलिस में शिकायत करने गए तो मेरे भाई दामोदर की भी मारपीट कर दी। पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। हमें आरोपितों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। इसलिए हमारी मदद करें और उक्त दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाएं।

 

अपनी शिकायत में एसपी को दिए आवेदन में रामेश्वर ने बताया कि 9 नवंबर को उसकी पत्नी ऊषा ओझा कुआ पर पानी भरने गई हुई थी तीाी वहां पर आरोपित आ गए और कुआ के अंदर थूकने लगे। जब मेरी पत्नी ने थूकने से मना किया तो आरोपितों ने गाली-गलौंज की जब गाली देने से मना किया तो मेरी पत्नी की मारपीट कर दी जिससे शरीर में चोटें आईं। जब मैं अपनी पत्नी को अचाने पहुंचा तो आरोपितों ने मेरी भी मारपीट कर दी।मामले की शिकायत करने पोहरी थाने गए तो वहां कोई सुनवाई हीं हुई और एनसीआर देकर भगा दिया। इसी दौरान जब वह घर से बाहर थे और घर पर दामोदर था इसी दौरान आरोपित रात के समय एक राय होकर बंदूक व लाठी लेकर आए और दामोदर की भी मारपीट कर दी। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई लेकिन न तो मेरा मेडीकल किया गया और न ही कोई सुनवाई की गई।उक्त लोग अभी भी बंदूक लेकर हमें धमकाते हैं कि अगर शिकायत की तो हम तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। साहब..! अब आप मामले में कार्रवाई कर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाए जिससे हमारी जान माल की सुरक्षा हो सके।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!