करैरा। करैरा के रामनगर गधाई गांव में पुलिया निर्माण का विराेध कर रहे परिवार और पुलिस के बीच झड़प में एक साल के बच्चे शिवा जाटव की मौत के बाद मंगलवार देर रात उसके पिता ने करैरा थाने के दो एसआई व गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रैफर किए गए एसआई राघवेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट पर जयारोग्य हॉस्पिटल ग्वालियर चौकी पुलिस ने 15 नामजद और 25 अन्य के खिलाफ शून्य पर हत्या के प्रयास सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर से डायरी आने पर असल अपराध करैरा पुलिस थान में पंजीबद्ध होगा। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एफआईआर दर्ज होने के बाद कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को विवेचना सौंपी है।एसडीओपी वर्मा बुधवार को रामनगर गधाई गांव पहुंचे और मृतक बच्चे के परिजन के बयान दर्ज किए। घटना से संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही पीएम रिपोर्ट भी गुरुवार काे मिल जाएगी।इससे स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर बच्चे की मौत किस वजह से हुई है। वहीं बच्चे की मौत को लेकर पुलिस बारीकी से काम कर रही है। घटना स्थल परझड़प के दौ रान कई लोग वीडियो बना रहे थे, संबंधित वीडियो खंगाले जा रहे हैं ताकि स्पष्ट हो सके कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई है।






Be First to Comment