शिवपुरी : बदरवास थाना अंतर्गत सेमरी गांव के पास निहाल देवी मंदिर को जाने वाली सड़क पर एक ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई है। बाइक सवार घायल हुआ है। बदरवास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बड़ी घुरवार के रहने वाले जगन्नाथ यादव और राम पाल महू से अपने गांव लौट रहे थे। तभी सेमरी के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। इस हादसे में जगन्नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।






Be First to Comment