शिवपुरी: शिवपुरी के खोड़ चौकी अंतर्गत आने बाली बसंत तलैया में नाबालिक बालक का शव मिला हैँ वहीँ शव पत्थरो से दबा हुआ मिला हैँ.
भोती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी के ग्राम दरगवा कराई से जानकारी आ रही है कि यहां पर एक नाबालिग बालक का सब तालाब में पत्थरों से दबा हुआ मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर दो बजे से 12 वर्षीय कृष्ण बंशकार लापता था जिसको परिवार वालों ने आखरी बार प्रमोद आदिवासी के साथ देखा था परिवार वालों के पूछने पर दोनों ने कहा था यही जा रहे हैं पास में जब लापता नाबालिक रात्रि में घर वापस नहीं आया तब परिवार वालों ने आसपास कृष्ण बंशकार की तलाश की रात्रि में जानकारी ना मिलने पर सुबह पुन: तलाश करना प्रारंभ किया गया तब वन विभाग के क्षेत्र में जमानिया नर्सरी में बनी बसंता तलैया में नाबालिक मृत अवस्था में पत्थरों से दवा हुआ मिला इसकी जानकारी परिजनों ने खोड़ पुलिस दी जिस पर खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता के द्वारा घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। नाबालिक की हत्या की आशंका की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना संबंधित बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी लगने के बाद से ही मृतक का साथी प्रमोद पुत्र मुन्ना आदिवासी लापता है ।जिसकी तलाश की जा रही है.






Be First to Comment