Press "Enter" to skip to content

PWD राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने गांव बिताई रात अलाव पर चर्चा कर जानी ग्रामीणों की दिक्कतें / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने शुक्रवार को छर्च का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर भैंसरावन में रात्रि विश्राम किया। राज्यमंत्री ने रात्रि चौपाल लगाकर अलाव तपते हुए ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी दिक्कतों को जाना।ग्रामीणों के बीच रहकर खेती किसानी की बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के घर पर ही भोजन किया और वहीं रुक कर रात बिताई। सुबह उठकर सैर पर निकले और ग्रामीणों से उनका हाल चाल जाना।

धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ जमकर झूमे राज्यमंत्री:

रात्रि विश्राम के दौरान गांव के मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ग्रामीणों के संग धार्मिक भजनों पर जमकर झूमे.राज्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पाकर ग्रामीण प्रफुल्लित नजर आए।

रात्रि विश्राम कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने बताया कि आपका सेवक आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत रात्रि विश्राम कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
मंत्री ने कहा कि रात्रि चौपाल लगाकर अलाव पर चर्चा कर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना और समझा जिससे उनकी समस्याओं का बेहतर समाधान कर सकूं। 2 वर्ष कोरोना की वजह से ग्रामीणों से मेलजोल नहीं हो सका था इसलिए घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!