शिवपुरी: जिला अस्पताल में एक मरीज के उपचार करने को लेकर डॉक्टर और मरीज के अटेंडर के बीच मुहंवाद हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एकजुट होकर इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात महेंद्र कुशवाह को गंभीर अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महेंद्र के परिवार का आरोप है कि उसे करीब एक घंटे तक डॉक्टर ने उपचार ही नहीं दिया। इसके बाद मरीज के भतीजे ने जब डॉक्टरों के चेंबर में जाकर उससे मरीज के उपचार में बरती।
लापरवाही के बारे में पूछा तो डॉक्टर और मरीज के भतीजे के बीच विवाद हो गया। हालांकि ड्यूटी डॉक्टर सुधीर गोयल ने मरीज के भतीजे पर चैंबर में उत्पाद के आरोप लगाए हैं। डॉक्टर सुधीर गोयल ने अन्य डॉक्टरों के साथ सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
डॉक्टर सुधीर गोयल ने पुलिस को बताया कि मरीज महेंद्र कुशवाह के अटेंडर ने चैंबर में आकर उसके साथ बदसलूकी की साथ ही टेबल पर रखे दस्तावेजों को फेंक दिया। कुर्सी में लात भी मारी। पुलिस ने डॉक्टर सुधीर गोयल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment