Press "Enter" to skip to content

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए रखा सम्मान कार्यक्रम / Shivpuri News

मेधावी पूर्व छात्रों से वर्तमान विद्यार्थी लें प्रेरणा: अवस्थी
शिवपुरी: विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए बदरवास विकासखंड के शासकीय मिडिल स्कूल बक्सपुर में मेधावी पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड एवं महाविद्यालयीन परीक्षायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मनोबलवर्धन हेतु सम्मान में पुरष्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र शील्ड,ट्रॉफी और उपहार पाकर पूर्व विद्यार्थी गदगद हो गए और उनके चेहरे खिल उठे।

पूर्व विद्यार्थियों के सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापक गोविन्द अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थी एकाग्रचित होकर पूर्ण मनोयोग और मेहनत के बल पर सर्वोच्च स्थान और सफलता हासिल कर सकते हैं। आज के विद्यार्थी ही कल देश की दिशा तय करते हैं।विद्यार्थी जीवन में चुनौतियों से जूझना ही उनका भविष्य तय करता है। बक्सपुर विद्यालय में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम रखे जाने का उद्देश्य वर्तमान में अध्ययनरत बच्चों को प्रेरित करना और सम्मानित होने बाले पूर्व विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना है। छोटे से गांव बक्सपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाली प्रतिभाएं मिलना गांव और विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ने वाले बच्चे कभी असफल नहीं होते और हमेशा सफलता के सोपान तय करते हैं।सभी को एकाग्रचित होकर अध्ययन करना चाहिए।
विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी पूर्व विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम में गंगा यादव,वैशाली यादव, विंदेश यादव, निशा यादव,पूजा यादव को प्रशस्ति पत्र शील्ड और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!