Press "Enter" to skip to content

ठेकेदार के कहने पर बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक नीचे गिरा दोनों पैर हुए फ्रेक्चर, नहीं कर रहा आर्थिक सहायता / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बड़ोदी स्थित जेल के पीछे एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया वहीं बिजली की खम्बे से नीचे गिरने से उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए हैं युवक ने बताया कि ठेकेदार के कहने पर वह खम्बे पर चढ़ा था और उसने आर्थिक सहायता और इलाज के लिए पैसे की बात कही थी लेकिन अब नहीं दे रहा है.

जानकारी के अनुसार मुकेश जाटव पुत्र बादामी जाटव निवासी ग्राम गूँगरीपुरा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 4 अक्टूबर 2022 को शाम के 5 बजे ठेकेदार रवि शर्मा के कहने पर विद्युत के खम्बे पर कार्य कर रहा था तभी वह खंभे से नीचे गिर गया जिससे मुकेश जाटव के दोनों पैर फैक्चर हो गए इसके बाद ठेकेदार ने पूरा इलाज कराने का युवक से बोला था इसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और 7200 रुपए दिए गए थे, 4000 की गोली दवाई अलग से दिलवाई थी लेकिन उसका कहना है कि उसके दोनों पैर ठीक नहीं हुए हैं और बीमार पड़ा हुआ है युवक ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं और माता पिता वृद्ध हैँ एवं बड़ा भाई विकलांग है और एक छोटा है परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है युवक ने बताया कि ना ही उसका पूरा इलाज कराया जा रहा है और ना ही उसकी आर्थिक सहायता की जा रही है जिसके चलते जब उसने ठेकेदार से कहा तो उसे गालियां मिली युवक ने पुलिस को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!