राजमिस्त्रियों 1.68 लाख डेमोस्टेट का अटका भुगतान
शिवपुरी । अपने ही भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं डेमोस्टेटर एवं राजमिस्त्री पिछले दो वर्ष अपने परेशान बने हुए हैं। उनका कहना है कि हमने जिला स्तर से लेकर जनपद तक शिकायती आवेदनों के साथ-साथ 181 पर भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी हमें अपने कार्य का आज तक भुगतान नहीं मिल सका हैं। उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि शिवपुरी जिले की बदरवास जनपद पंचायत के अंतर्गत 5 डेमोस्टेटर का लगभग 1.68 हजार 750 रूपए एवं राजमिस्त्रियों को 281.250 की राशि का भुगतान होना हैं। जबकि बदरवास जनपद पंचायत में ही दो डेमोस्टेट सतेन्द्र और गणेशराम 10 राजमिस्त्रियों के भुगतान जनपद के माध्मय से कर दिए गए बांकि के शेष 5 डेमोस्टेट एवं 25 राजमिस्त्रियों के भुगतान आज भी लटके हुए हैं। अब देखना यह हैं शासन द्वारा भेजा गया भुगतान आखिरकार कब तक इनको मिल पाएगा या नहीं। जबकि डेमोस्टेटर को 750 प्रतिदिन एवं राजमिस्त्रिी को 250 रूपए प्रतिदिन भुगतान करना था, लेकिन आज तक नहीं हो सका हैं। जब इनके द्वारा अपने भुगतान की बात की गई तो जनपद के सीईओ का कहना था कि प्रति सप्ताह भुगतान किया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी आज दिनांक तक नहीं किया गया। इस संबंध में जनपद सीईओ एलएन पिप्पल बदरवास से फोन पर चर्चा की तो उनका कहना था कि कोई तकनीकी परेशानी जल्द ही ठीक हो जाएगी और भुगतान करा दिया जाएगा।
डेमोस्टेट नीलेश परिहार, राजकुमार किरार, प्रेमनारायण कुशवाह, जगदीश कुशवाह, लाखन धाकड़ ने बताया कि हमें 17 अगस्त 2019 को प्रशिक्षण हेतु ग्वालियर भेजा गया था। इसके बाद हमें 15 नवम्बर तक अपना कार्य पूर्ण करके देना था। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी के साथ साथ तकनीकी रूप निर्माण कराने हेुतु 7 डेमोस्टेटर को जनपद एवं जिला पंचायत के आदेश से ग्वालियर प्रशिक्षण हेतु भेजा गया। प्रत्येक ग्राम प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर 5-5 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण हेतु तैयार करने की बात कहीं गई थी इस प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त 5 डेमोस्टेटर सहित 25 राजमिस्त्रि तैयार किए गए जिन्होंने ग्राम पंचायत बिजरौनी में प्रधानमंत्री आवासों का निर्र्माण कराया था। जिसमें शासन द्वारा आठों जनपद पंचायतों में डेमोस्टेट एवं राजमिस्यिों को तैनात किए गए थे, इनकी लगभग 50 लाख रूपए की राशि भी शासन द्वारा भेजी गई।
इन राजमिस्त्रियों का नहीं हुआ भुगतान
बदरवास जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले राजमिस्त्रियों में शारदा बाई, पूजा बाई, विजय वाई, राजकुमारी जाटव, रविता बाई, गुड्डी बाई, रचना बाई, भुरिया बाई, पूजा बाई, सुनीता, पूजा बाई, रश्मी बाई, मनोज, रमेश, श्याम, महेन्द्र, रवि, राजकुमार, सुनील किरार, गोविन्द, अरविन्द, देवेन्द्र, इन्द्रभान, अमृतलाल, राजेन्द्र बताए गए हैं। जबकि इनके अन्य साथियों को जनपद के माध्यम से भुगतान कर दिया गया हैं।
इन ग्रामों में दिया इन राजमिस्त्रियों एवं डेमोस्टेटर डेमो
बदरवास जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झूलना, बिजरौनी, मढवासा, खरैह एवं पुन: बिजरौनी में डेमो दिए गए साथ ही डेमोस्टेटरों के माध्यम से राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इतना ही नहीं दो अन्य डेमोस्टेटर जिनमें सतेन्द्र एवं गणेशराम को जनपद पंचायत के माध्यम से इनके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में के राजमिस्त्रियों को जनपद बदरवास द्वारा भुगतान भी कर दिया गया। आखिर यह दोहरी नीति क्यों अपनाई जा रही हैं। जबकि शासन द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में राशि सूची के माध्यम से भेज दी गर्ई हैं।






Be First to Comment